अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर एएमयू में प्रदर्शन और नमाज ए जनाजा दौर जारी है। सोमवार को एएमयू स्टूडेंट यूनियन हॉल के मैदान में नमाज ए जनाजा पढ़ा गया। जिसमें भारी संख्या में छात्र और शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। एएमयू में एक ओर जहां रविवार को दिन में मातमी जुलूस निकालकर मातम मनाया गया। वहीं देर रात एएमयू जामा मस्जिद से कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सोमवार को एएमयू के स्टूडेंट यूनियन हॉल में नमाज ए जनाजा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों क संख्या में छात्र और शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। नमाज से पहले समाज के लोगों को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की शहादत को याद किया। बताया कि ऐसी मुश्किल घड़ी में उन्हें बंकर में छिपने को इंटेलीजेंस ने सुझाव दिया था। पर अमेरिका और इजरायल से ड...