नई दिल्ली, मार्च 2 -- अमेरिका और इजरायल के संयुक्त मिसाइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार, कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़पों में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में 11 लोगों की जान गयी। राजधानी इस्लामाबाद में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में श्री खामेनेई की हत्या की पुष्टि के बाद विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। विभिन्न संगठनों ने इन विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया था। कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर "अमेरिका ...