गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सोमवार की देर शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर में शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने खामेनेई को जुल्म के खिलाफ लड़ने वाला निडर नेता बताया। कैंडल मार्च मोहम्मपुर इमामबाड़ा से शुरू होकर गांव से होते हुए वापस इमामबाड़े पर आकर समाप्त हुआ। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मार्च में हिस्सा लिया और अपना विरोध दर्ज करवाया। अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद और इरान जिंदाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि खामेनेई ने अपने जीवन में अत्याचार का विरोध किया और इस्लामी इंकलाब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। शहीद कभी मरा नहीं करते: मौलाना महफूज जंगीपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...