नई दिल्ली, मार्च 9 -- Iran News: ईरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है। ईरानी मीडिया ने बताया है कि ईरान की 'विशेषज्ञ परिषद' ने सोमवार तड़के अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा खामेनेई को इस्लामिक क्रांति का तीसरा नेता घोषित किया है। मोजतबा इससे पहले किसी राजनीतिक पद पर नहीं रहे, लेकिन ईरान की राजनीति में उनका दबदबा रहा है। हालांकि अब उनके सामने कई चुनौतियां हैं। मोजतबा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ईरान पर एक तरफ बाहरी हमले और दबाव बढ़ रहे हैं, वहीं देश के अंदर गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। पहले के नेता मौजूद कट्टर समर्थकों के मजबूत समूह पर भरोसा करते थे, लेकिन अब यह साफ नहीं है कि नया नेता भी उसी तरह उनका सहारा ले पाएगा या नहीं।कौन हैं मोजतबा खामेनेई? 8 सितंबर 1969 को मशहद में जन्मे ...