नई दिल्ली, मार्च 1 -- अमेरिका और इजरायल के अटैक में ईरान में कई बड़े नामों के मारे जाने के संकेत हैं। इनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम भी शामिल है। हालांकि, खामेनेई के मारे जाने की अब पुष्टि भी हो चुकी है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब ईरानी मीडिया ने भी मौत की पुष्टि कर दी है। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं। नेतन्याहू ने टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि हमलों में खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, 'इस बात के संकेत बढ़ रहे हैं कि खामेनेई की मौत हो गई है।' सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं...