वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अंजुमन इमामिया की ओर से अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद गुलाम अब्बास में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मजलिस हुई। इसमें ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। इमाम-ए-जुमा मौ. तौसीफ अली ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि खामेनई की शहादत नि:संदेह उम्मते मुस्लिमा के लिए एक बड़ी त्रासदी है। धार्मिक ,सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों में लंबे समय तक नेतृत्व करने वाली इस महान शख्सियत की शहादत करोड़ों लोगों को दुखी कर गई। उन्होंने कहा कि कर्बला हमें सिखाता है कि सत्य का आंदोलन किसी एक व्यक्ति पर नहीं रुकता। इस दौरान जुमा की नमाज से पहले कुरआनख्वानी हुई। शुक्रिया सैयद जफर अब्बास रिजवी ने किया। इस दौरान इरशाद हुसैन, हसन मेंहदी कब्बन, महताब हुसैन, एजाज अब्बास, ग...