उन्नाव, अप्रैल 21 -- उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए बीएसए ने स्कूलों पर कड़ी चौकसी रखनी शुरू कर दी है। लगातार विद्यालयों का निरीक्षण में सामने आ रही कमियों पर वह शिक्षकों पर कार्रवाई कर रहे है। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट सोहरामऊ, ब्लाक नवाबगंज के निरीक्षण में बीएसए को तमाम खामियां मिलीं। जिस पर बीएसए ने एआरपी, प्रधान शिक्षिका समेत चार अध्यापकों को नोटिस थमा स्पष्टीकरण तलब किया है।बीएसए के निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत स्टाफ उपस्थित पाया गया। शौचालय में ताला बंद मिला। विद्यालय में टोल फ्री नंबर अंकित नहीं मिला। विद्यालय का स्टाक रजिस्टर अपूर्ण मिला। यह भी पढ़ें- एक माह में प्रेरणा पोर्टल पर 64 शिक्षक मिले गैरहाजिर जबकि, बैंक पासबुक, चेकबुक, पीपीए रजिस्टर, बिल बाउचर, एसएमसी रजिस्टर ...