सिद्धार्थ, अप्रैल 14 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाने का सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और कमियों को दूर करने के लिए सख्त निर्देश दिए।एएसपी ने सबसे पहले मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक, शौचालय और स्नानागार का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। जहां-जहां कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के लिए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया। एएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर और मालखाना रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अपूर्ण अभिलेखों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन और सुव्यवस्थ...