फतेहपुर, जून 8 -- हथगाम। बारिश से पूर्व कराई जाने वाले नाले, नालियों की सफाई को परखने के लिए ईओ देवहूति पांडेय ने सोमवार को वार्ड नंबर तीन डिघुवारा पश्चिमी का निरीक्षण किया। जिसके दौरान खामियां पाए जाने पर सफाई नायक को नोटिस जारी किया गया है। वहीं अभियान चलाकर सिंगल यूज पालीथीन जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया गया। ईओ ने डिघुवारा पश्चिमी में चल रही साफ-सफाई के साथ ही नाली एवं नाला सफाई का निरीक्षण किया। जिसके दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर सफाई नायक सन्तोष कुमार को नोटिस जारी किया गया। साथ ही सफाई कर्मियों को मानक के अनुरूप बेहतर तरीके से सफाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ईओ ने किया नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण उन्होंने बाजार में प्रयोग की जा रही सिंगल यूज पालीथीन के खिलाफ अभियान चलाकर 350 ग्राम पालीथीन को ...