हमीरपुर, दिसम्बर 16 -- मौदहा, संवाददाता। सरकारी राशन की दुकान में बीते रविवार को पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय ने छापेमारी की थी। दोनों दुकानों में राशन का भंडारण पाये जाने पर पत्नी के नाम आवंटित भैस्ता गांव की राशन दुकान निलम्बित करते हुए उदरना से संबद्ध किया है। इसके साथ ही सिजनौड़ा के पति कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा है। मौदहा विकास क्षेत्र के सिजनौड़ा की राशन दुकान अब्दुल गनी व भैस्ता गांव की राशन दुकान कुरैशा बानों से संचालित है। जिसके निरीक्षण में पूर्ति निरीक्षक अभय उपाध्याय ने दोनों दुकानों का भौतिक सत्यापन किया। दोनों राशन दुकानों में गेहूं, चावल, चीनी का भंडारण पाया गया। राशन दुकान में भंडारण की मात्रा प्रदर्शित नहीं मिली। जांच पड़ताल करने आए पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय ने घटतौली आदि की आशंका जाहिर करते हुए पत्नी के नाम से आवंटित राशन की दु...