देवरिया, जून 18 -- भटनी/देवरिया, वाचस्पति मिश्र भटनी क्षेत्र के खनुआ नदी पर चखनी घाट में बन रहे पुल के बीम में आई दरार के बाद विभाग उसे तुड़वा रहा है। बीम का निर्माण दोबारा किया जाएगा। तकनीकी खामियों के कारण बीम निर्माण में दिक्कत सामने आई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में इसके निर्माण की गुणवत्ता पर लोग सवाल खड़े करने लगे थे।

भाटपाररानी के विधायक का प्रयास भाटपाररानी के विधायक विधायक सभाकुंवर के प्रयास से बिहार को जोड़ने के लिए चखनी घाट पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था। सेतु निगम विभाग की ओर से 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पुल के पायों का निर्माण पूरा हो चुका था। एक बीम में निर्माण के बाद लोगों को दरार दिखाई देने लगी थी। इसे लेकर स्थानीय लोग निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा रहे थे। आरोप था कि निर...