संवाददाता, मार्च 1 -- Khamenei News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत पर यूपी के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए प्रदेश भर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। लखनऊ, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर सहित कई शहरों में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया। लोगों ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खामनेई की मौत के विरोध में लखनऊ के हुसैनाबाद में सभी दुकानें बंद रहीं। शाही गेट से लेकर बड़े इमामबाड़े तक की दुकानों के शटर गिरे, मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिए गए। उधर, सहारनपुर में भी शिया समुदाय के लोगों ने शोक जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस शिया मस्जिद से चौकी सराय की ओर बढ़ा जिसे पुलिस ने सुरक्षा कारणों से आधे रास्ते से वापस कर दिया। ...