सहारनपुर, मार्च 2 -- खामनेई की मौत पर रविवार को नगर में शोक जुलूस निकालने पर पुलिस ने 26 नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोगों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए नगर के मुख्य बाजार, नाइयों वाली गली और अन्य मार्गों से होकर जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शोक प्रकट किया। घटना के समय जिले में बीएनएस 163 लागू थी। ऐसे में पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया लेकिन भीड़ विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के इस प्रकार का जुलूस निकालना नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों के अनुसार, जुलूस के दौरान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.