पलामू, जनवरी 31 -- हरिहरगंज। पलामू जिले हरिहरगंज क्षेत्र अंतर्गत खाप कटैया मिडिल स्कूल में शुक्रवार को 32 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलते ही सभी छात्राएं काफी खुश नजर आई। हेडमास्टर अर्जुन बैठा ने साइकिल वितरण के बाद उपस्थित अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार छात्र ,छात्राओं के बेहतर पढ़ाई करने के लिए हर सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने के बाद स्कूल आने में काफी सुविधा होगी। मौके पर शिक्षक संजय मिश्रा, प्रतिमा गौरी, प्रवीण मिश्रा, अमरेश प्रजापति, श्यामदेव चौधरी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.