पटना, जून 18 -- Raushan Anand Meet Sanjay Jha: खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के मालिक रौशन आनंद सर के बीच अभी विवाद खत्म नहीं हुआ है। इधर रौशन आनंद सर ने अब जनता दल (यूनाइटेड) के नेता संजय झा से मुलाकात की है। संजय झा से मुलाकात की एक तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर में रौशन आनंद सर और उनके सहयोगी संजय झा के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रह है कि यह मुलाकात करीब 15-20 मिनट तक चली है। संजय झा से मुलाकात के बाद रौशन आनंद ने मीडिया को यह भी बताया है कि JDU नेता ने उनसे क्या कहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय झा से मिलने के बाद रौशन आनंद सर ने कहा कि यह मुलाकात सकारात्मक रही है। संजय झा ने इसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की बजाए न्याय और कानून व्यवस्था के नजरिए से देखा है। रौशन आनंद सर ने...