पटना, जून 5 -- Khan Sir FIR Sections: खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक मशहूर टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर पटना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। खान सर को कोर्ट से अग्रिम जमानत या गिरफ्तारी पर रोक जैसी कोई राहत नहीं मिलती है तो उनकी गिरफ्तारी तय दिख रही है। मंगलवार की रात खान सर के कोचिंग पर हमले के दौरान उनके ही कोचिंग के दो गार्ड द्वारा फायरिंग को लेकर गुरुवार को दोनों गार्ड की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को खान सर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एफआईआर में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई हैं। हत्या का प्रयास पूरी तरह गैर-जमानती है, जबकि आर्म्स एक्ट में आरोप के आधार पर बेलेबल या नॉन-बेलेबल तय होता है। पटना पुलिस खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में ज...