पटना, जून 29 -- बिहार की राजधानी पटना में खान सर और रौशन आनंद सर के कोचिंग सेंटर के बीच हुए विवाद में फायरिंग की घटना की गहनता से जांच शुरू की गई है। खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के फैजल खान उर्फ खान सर के दो गार्ड पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कोचिंग सेंटर पर पथराव होने के बाद आत्मरक्षा यानी सेल्फ डिफेंस में हवाई फायरिंग की गई थी। मगर शुरुआती जांच में सामने आया कि बवाल के लगभग एक घंटे बाद दोनों गार्ड ने फायरिंग की थी। अब पुलिस जांच कर रही है कि उनके द्वारा गोली सेल्फ डिफेंस में चलाई गई थी, या फिर दूसरे पक्ष को डराने के लिए फायरिंग की गई थी। पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात लगभग 10 बजे कुछ लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ कर एक गार्ड की पिटाई कर दी थी। आरोप बगल में स्थित ...