पटना, जून 2 -- बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार खान सर के मुसल्लहपुर स्थित कोचिंग सेंटर को निशाना बनाकर हमला किया गया। पिटाई में एक गार्ड के घायल होने की सूचना है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, इस घटना के बाद से मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। खान सर ने आरोप लगाया है कि कोचिंग माफिया ने सस्ती फीस पर कोचिंग पढ़ाने को लेकर बवाल किया है। खान सर ने अपने पास में स्थित के एक कोचिंग सेंचर के संचालक पर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सस्ती फीस में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व वहां आए और कहने लग...