खान सर और कोल्ड स्टोरेज मालिक ने भाई प्रिंस की हत्या करवाई, जेल से निकलकर बोले रौशन आनंद सर
पटना, जून 15 -- पटना के बेउर जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद सर फैजल खान उर्फ खान सर पर बरस पड़े हैं। रौशन आनंद ने मीडिया से कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या में फैजल खान का हाथ है। दरअसल खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और मारपीट के केस में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद सर की नियमित जमानत याचिका आज ही मंजूर हुई है। सुबह जमानत याचिक मंजूर होने के कुछ ही घंटों बाद रौशन आनंद सर जेल की सलाखों से बाहर आ गए। बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से कहा कि फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने उनके भाई की हत्या करवाई है। रौशन आनंद सर के इन आरोपों से अब खलबली मच गई है। बता दें कि रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कहा यह जा रहा था कि ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.