जमशेदपुर, अगस्त 26 -- बिष्टुपुर सर्किट हाउस सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध को लेकर आगामी 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने तथा 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालयों व अधिसूचित नगर प्राधिकरणों में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान 11 प्रखंडों और 4 नगर निकायों में हजारों की संख्या में पारंपरिक हथियार तीर-धनुष के साथ कार्यकर्ताओं, महिला नेत्रियों और झारखंड आंदोलनकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को चक्रधरपुर में झामुमो का धरना-प्रदर्शन बैठक में बहरागोड़ा व...