देवघर, सितम्बर 4 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर पार्टी आगामी 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित करेगी व केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन कर इसे वापस करने तक आंदोलन करेगी। 7 सितंबर को पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जेएमएम की पालोजोरी इकाई ने भी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार को प्रखंड जेएमएम कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम की अगुवाई में झामुमो कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Sara...