खान मजदूरों की समस्याओं पर मजदूर संघ का मंथन
लोहरदगा, सितम्बर 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की 57वीं केंद्रीय दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में देश के खनन क्षेत्र से जुड़े मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर मंथन किया गया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया।
बैठक में चर्चा बैठक के दौरान देश के विभिन्न खनन उद्योगों में कार्यरत मजदूरों से जुड़े मुद्दों, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं और उनके निराकरण के संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भारतीय मजदूर संघ अपने ध्येय मार्ग पर निरंतर आगे कैसे बढ़े और श्रमिक हितों के लिए संगठन को और अधिक मजबूत कैसे किया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यसमिति की अध्यक्षता कार्यस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.