खान-पान की नियमित निगरानी से समस्याएं होगी दूर
पाकुड़, अप्रैल 16 -- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका डिंपल प्रियंका व चन्दा रविदास ने गुरूवार को पोषण अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विभाग की आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं और संबंधित अधिकारियों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सही पोषण-देश रोशन के संदेश लिखे बैनर के साथ महिलाओं को जागरूक किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शिशुओं की नियमित निगरानी और उनके स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। बैनर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि बढ़ते शिशु के स्वास्थ्य और खान-पान की नियमित निगरानी की जाए, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- पोषण अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु कार्यक्रम आयोजित यह अभियान क्षेत्र में कुपोषण को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.