चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- चक्रधरपुर। विधायक सुखराम उरांव के बनमालीपुर आवास में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधेयक को जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। धरना-प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया...