अमरोहा, मई 10 -- डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में खान क्लब ने एजे स्टाइल्स को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अदनान खान की विस्फोटक पारी मैच में आकर्षण का केंद्र रही, उन्हें प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया।

मैच का प्रारंभ शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एजे स्टाइल्स ने शुरुआत में ही दो विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए। बाद में एहतशाम सुल्तान और हाजी जुनैद पारी को संभालने की कोशिश की वहीं मिडिल ऑर्डर में सुहैल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे। वहीं शुएब ने नाबाद 46 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इस तरह एजे स्टाइल्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए।

खान क्लब की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान क्लब की शुरुआत ठीकठाक रही। सलामी बल्ल...