दुमका, अगस्त 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुमका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना चंदा चोरी और केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में दुमका जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद मंत्री दीपिका पांडे सिंह मौजूद रही। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज कानून के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन धरना के दौरान विचार विमर्श धरना को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए काले कानून के प्रभाव को समझाने की जरूरत है। कहा जो लोग आज केंद्र में राज कर रहे हैं वे लोग लोकतं...