खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर झामुमो ने की बैठक
सिमडेगा, अगस्त 29 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में सात सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कंडुलना, जिला सचिव सफीक खान, केंद्रीय समिति सदस्य रोस प्रतिमा सोरेंग, फिरोज अली, वकील खान, देवेंद्र साहू, प्रकाश बागे, बृज डुंगडुंग, रिजवान और अनीता सोरेंग सहित विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राज्यभर में जनजागरूकता अभियान और विरोध कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: खान एवं खनिज विकास विनिमय बिल के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.