खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने की बैठक
गिरडीह, अगस्त 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सोमवार को झामुमो का जमुआ विधानसभा स्तरीय बैठक जगन्नाथडीह स्थित शांति मैरेज हॉल में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई, जबकि संचालन मोहाजिद ने किया। बैठक में सर्वप्रथम शिबू सोरेन के चित्र पर झामुमो द्वारा माल्यार्पण किया गया। बैठक में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य जमुआ विधानसभा स्तरीय प्रभारी प्रणव वर्मा मौजूद थे। उन्होंने कहा कि खनिज एवं खनन संशोधन विधेयक के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी करनी पड़ेगी। जनता को जागरूक करने की जरूरत है। आने वाले समय में आंदोलन तेज करना पड़ेगा। चाहे जेल जाना हो या लाठी खाने की नौबत आए, इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधेयक झारखंड के लिए पूर्णतया विद्वेष पूर्ण है। यह विधेयक झारखंड को उसके प्रमुख राजस्व स्रोत से वंचित कर देगा। इससे सामाजिक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.