मेरठ, मई 12 -- मेरठ। प्रमुख संवाददाताचौ. चरण सिंह विवि कैंपस में मंगलवार को एक बार फिर से खाने मे कीड़ा निकलने पर हंगामा हो गया। छात्र खाने की थाली लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। रविवार को भी छात्रों ने डीडीयू हॉस्टल में सड़ी सब्जियां प्रयुक्त करने का आरोप लगाते हुए कुलपति आवास पर हंगामा किया था।मंगलवार को खाने में कीड़ा निकलने का मामला आरके सिंह हॉस्टल का है। शान मुहम्मद के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों के अनुसार दुपहर के खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। खाने में कीड़ा था। तीन दिन पहले भी मैस ठेकेदार को खाने में खराब गुणवत्ता की सूचना दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। छात्रों ने रजिस्ट्रार अनिल यादव से मैस टेंडर निरस्त करने, असिस्टेंट वार्डन को हटाने, गुणवत्ता जांचने के लिए पांच सदस्यीय छात्र समिति बनाने और मेन्यू चार्...