नई दिल्ली, मार्च 27 -- नमक हमारे रोजाना के खानपान का सबसे जरूरी हिस्सा है। आमतौर पर हमारे घरों में आयोडीन युक्त नमक इस्तेमाल किया जाता है, जो थायरॉयड और ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपके शरीर को पर्याप्त आयोडीन मिल ही रहा है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि बेशक आप आयोडीन युक्त नमक चुनें, लेकिन अगर कुकिंग और स्टोरेज का तरीका सही नहीं है तो आयोडीन लेवल कम हो सकता है। यही वजह है कि आयोडीन युक्त नमक के बावजूद भी लगभग 200 मिलियन भारतीयों में आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों का ज्यादा रिस्क है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आयोडीन शरीर के लिए क्यों जरूरी है और किन गलतियों की वजह से इसकी कमी हो सकती है।हमारे लिए क्यों जरूरी है आयोडीन? न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि आयोडीन एक जरूरी मिनरल है, जो थायरॉयड हार...