खाने में नमक की जगह सर्फ डाल दिया, 25 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; स्कूल से अस्पताल तक हड़कंप
नालंदा, अगस्त 18 -- बिहार के नालंदा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में मिड डे मील के दौरान रसोइया ने खाने में नमक की जगह डिटर्जेंट सर्फ डाल दिया। इससे लगभग 25 (दो दर्जन से ज्यादा) छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे उल्टी करने लगे और चक्कर खाकर गिरने लगे। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्कूल से अस्पताल तक हड़कंप मच गया। यह वाकया नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित परासी मध्य विद्यालय का है। स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन पास के एक एनजीओ से आता है। मंगलवार को मेनू के अनुसार बच्चों को सोयाबीन-चावल परोसा गया था। कुछ बच्चे खाना खा चुके थे। इसके बाद दूसरी पंक्ति में बैठे छात्र-छात्राएं भोजन कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने खाने में नमक कम होने की शिकायत की। रसोईघर में नमक और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.