मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनालिसा राय के द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के तहत कम तेल की थाली भारत की खुशहाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेला औद्योगिक क्षेत्र के बैग क्लस्टर में जीविका बहनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मोटा अनाज रागी, ज्वार, बाजरा से बने व्यंजन और कम तेल से बने व्यंजनों का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को कम तेल में खाना कैसे बनाएं, कैसे तेल की बचत कर आयात को कम किया जाए जिससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत रहे, इसकी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- खाद्य तेल संरक्षण से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: दीप्ति रावत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, महामंत्री मनोज तिवारी,...