नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देश में खाद्य सुरक्षा को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने प्रस्ताव रखा है कि अब खाद्य कारोबारियों को अपने उत्पादन और भंडारण का रोजाना रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। इससे इनकी निगरानी करना आसान हो जाएगा। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, नियामक ने अभी इन नए नियमों के लागू होने की तारीख तय नहीं की है और 5 अप्रैल 2026 तक इस प्रस्ताव पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। इन नई व्यवस्था से देश के लगभग 50 लाख सक्रिय खाद्य कारोबारियों पर नए नियम लागू हो जाएंगे। नए प्रस्ताव के तहत खाद्य व्यवसाय संचालकों को कच्चे माल, इस्तेमाल की गई सामग्री, बन रही वस्तुओं और तैयार उत्पादों का दैनिक हिसाब रखना होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.