बरेली, मई 25 -- बारादरी थाना क्षेत्र के एक बारातघर में शनिवार रात निकाह समारोह के दौरान जमकर हंगामा हो गया। दूल्हा पक्ष ने खराब खाना परोसने का आरोप लगाकर विरोध किया तो मारपीट हो गई और फिर रिश्ता टूटने के बाद बारात वापस चली गई। पुलिस के मुताबिक देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा कस्बा में रहने वाली युवती का निकाह पीलीभीत जिले के बिलसंडा निवासी युवक से तय हुआ था, बहराइच में सरकारी शिक्षक है। शनिवार रात पीलीभीत बाईपास स्थित बारातघर में निकाह की रस्म होनी थी। तय समय पर बारात पहुंच गई और निकाह की रस्में शुरू हो गईं। बताया जाता है कि जब खाना खाने की बारी आई तो दूल्हा खाने की गुणवत्ता खराब बताकर विरोध शुरू कर दिया। दुल्हन पक्ष ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ बराती भी दूल्हे के समर्थन में खड़े हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और ...