फतेहपुर, मार्च 9 -- खागा। खाने को लेकर कोतवाली क्षेत्र के अड़ारपर मजरे संवत के 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि संजय पुत्र संतू अक्सर शराब पीता था। सोमवार को घर में अंडे की सब्जी बनी थी। सब्जी कम होने पर उसकी घर में कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर संजय ने घर से बाहर जाकर खेत में खड़े यूकेलिप्टस के खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि घर में खाने को लेकर मां के साथ विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...