नई दिल्ली, जनवरी 1 -- खाने-पीने के शौकीन लोग शहर में अच्छे रेस्टोरेंट और प्लेसेज की तलाश में रहते हैं। लेकिन दिल्ली में कई जगहें ऐसी हैं जिन्हें लोग अंडररेटेड समझते हैं। जबकि यहां पर आपको देशभर की लोकल डिशेज का अथेंटिक स्वाद मिल जाएगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं दिल्ली में बने हर राज्य के स्टेट भवन की। जहां पर आपको बेहद कम कीमत में शानदार खाने की डिशेज मिलेंगी। जिन्हें खाकर आपको अपने पैसे वसूल लगेंगे। तो अगर आप मटन करी के शौकीन हैं या फिर सिक्किम के अथेंटिक मोमोज खाना चाहते हैं। इन स्टेट भवन के कैंटीन में जरूर विजिट करें।बिहार स्टेट भवन यहां पर बिहारी डिशेज का टेस्ट मिलेगा। अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो यहां पर बिहारी स्टाइल भुना मांस के साथ तिकोना पराठा, सरसों वाली मछली खाने को मिलती है। जो लोगों को खूब पसंद आती है। साथ ही सत्तू पराठा, दा...