मेरठ, मई 14 -- जानी थाने के भोला झाल पर ढाबा संचालक को पुलिसकर्मियों से खाने के रुपये मांगने भारी पड़ गया। रोहटा थाने के पुलिसकर्मियों ने मंगलवार देर रात करीब डेढ बजे ढाबा संचालक के साथ मारपीट की और पूरा ढाबा तोड़ दिया। इसके बाद सूचना यूपी 112 पर दी गई, जिसके बाद जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुधवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है। भोला झाल निवासी यशपाल पुत्र मंगते सैनी और उसका भाई सोनू भोला गंगनहर के पास ढाबा चलाते हैं। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे रोहटा थाने के पांच पुलिसकर्मी ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने खाना खाने के लिए आर्डर दिया और खाना खाकर बिना पैसे दिए जाने लगे। ढाबा संचालक यशपाल व...