हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 30 -- यूपी के जलप्रलय में हजारों लोगों ने अपनों खो दिया। इनमें से ही एक बिहार जिले के मोतिहारी का रहने 11 साल का मासूम भी है। पिता की तलाश में शनिवार को कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में किशोर ने लड़खड़ाते शब्दों में नेपाल की त्रासदी का वह भयानक मंजर बयां किया। उसने बताया, 'मैं स्कूल जाने की तैयारी में था। नेपाल के रसुआ में कबाड़ की दुकान चलाने वाले पिता भोजन बना रहे थे। अचानक ऊपर से तेज पानी का बहाव आने लगा और पिता उसी में समा गए।' मोतिहारी के रहने वाले नंदलाल साहनी नेपाल के रसुवा जिले में कबाड़ की दुकान चलाने थे। नेपाल में आए जलप्रलय के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। पिता की तलाश में उनका 11 साल का बेटा धर्म कुमार कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में पहुंचा है। पिता के खोने का दर्द उसके चेहरे और शब्दों में साफ झलक रहा ह...