पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव पुन्नापुर टांडा की सोमवती पत्नी जगदीश सोमवार की शाम घर में खाना बना रहीं थी। इस दौरान बिजली चली गई। सोमवती ने घर में रखी ढिबरी जलाई। इस दौरान अचानक ढिबरी सोमवती की साड़ी पर गिर गई। इससे वह झुलस गई। सोमवती को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज किए गए। उसने बताया कि वह खाना बनाते समय ढिबरी गिरने से झुलस गई। महिला ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...