खाना बनाने में देरी पर पत्नी का गला रेता, फरीदाबाद में हैवान पति का खूनी खेल
फरीदाबाद, जुलाई 18 -- फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी में गुरुवार दोपहर बाद घरेलू विवाद जानलेवा साबित हुआ। खाना बनाने में देरी से नाराज पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पल्ला थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। मृतका किरण अपने पति अरुण कुमार के साथ श्याम कॉलोनी में रहती थीं। मृतका की बहू रुचि ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद परिवार के सदस्य कुछ देर के लिए सो गए थे, जिससे खाना बनने में देरी हो गई। इसी बात पर उसके ससुर अरुण कुमार गुस्से में आ गए और सास के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने चाकू से उसकी सास किरण की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल किरण को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रूचि ने बताया कि खाना वह और उसकी सास मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.