आरा, अप्रैल 3 -- आरा, हि.सं.। नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मोहल्ले में गुरुवार की रात गैस रिसाव हो जाने के कारण आग लग गयी। इसमें खाना बना रहे तीन फेरीवाले झुलस गए। एक दूसरे को बचाने में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। इनका इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। झुलसने वालों में तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी राजेश चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्व. मुनेश्वर नोनिया का 30 वर्षीय पुत्र शेखर कुमार और पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के पटना सिटी निवासी टिंकू प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार शामिल हैं। बंटी कुमार ने बताया कि तीनों फेरी का काम करते हैं और गोढ़ना रोड में किराए के मकान लेकर रहते हैं। गुरुवार की रात गैस चूल्हा पर खाना बना रहे थे। तभी अचानक गैस रिसाव करने लगा और आ...