गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि कुचायकोट थाने के हिरांदा गांव में शुक्रवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में तीन आवासीय घर जलकर राख हो गए। पीड़ित इसी गांव के दुखी राम, लालबहादूर राम व दारोगा राम हैं। अगलगी का कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के दुखी राम के घर खाना बनाने के दौरान अचानक उनके झोपड़ी नुमा घर से आग की लपटें उठने लगीं। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने आसपास के दो और झोपड़ीनुमा आवसीय घर को अपने आगोश में ले लिया। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के पंकज कुमार, चुन्नु पाल व पुजा कुमारी बड़े अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में आवसीय घर में रख...