हाजीपुर, मई 31 -- जंदाहा । संवाद सूत्र महिसौर थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर निवासी एक चौकीदार के घर में खाना बनाने के दौरान गैस पाइप लीक होने लगा। इसमें आग से झुलसकर चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें बचाने आया एक स्थानीय युवक भी आग से झुलसकर जख्मी हो गया है। दोनों जख्मी युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिसौर थाना के चौकीदार सुरेश पासवान के घर के सभी लोग अपने रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।

घटना का विवरण इसी को लेकर चौक...