बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, सबकुछ हुआ राख आग से गृहस्वामी भी झुलसकर गम्भीर रूप से हुआ घायल अमांतपुर गांव में खाना बनाने के दौरान हुई घटना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुसुम्भा थाना क्षेत्र के अमांतपुर गांव में खाना बनाने के दौरान सरयुग मांझी के घर में आग लग गयी। हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि आग की चपेअ में आने से घर में मौजूद 65 साल के सरयुग मांझी भी गम्भीर रूप से झुलस गए। मुखिया संजय पासवान के प्रयास से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर रहने पर डॉक्टर ने पावापुरी रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान फुस की झोपड़ी में आग लग गयी और देखते ही देखते पूरे घर को जलाकर राख कर दिया। घर के अन्य लोग तो भाग निकले । लेकिन, सो रहे सरयुग मांझी घर के अंदर भी आग की लपटों मे...