पलामू, जुलाई 11 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंशी खाप गांव में 5 जुलाई की शाम में खाना पकाने के क्रम में इंदल राम की 21 वर्षीया पत्नी रूपा देवी झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार के रात में उसकी मौत हो गई। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच टीओपी के पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पिता जागो भुइयां ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। अप्रैल 2026 में रूपा की शादी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंशी खाप गांव निवासी इंदल राम से हुई थ। मृतका के पिता के अनुार दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आशंका है कि ससुराल परिवार के लोगों ने आग लगाकर उनकी बेटी की हत...