हाथरस, अप्रैल 13 -- हाथरस, संवाददता। सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट के निकट खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर के आसपास रखे सामान ने भी आग पकड़ ली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सादाबाद गेट के निकट स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी बबलू के घर में खाना बन रहा था। किसी तरह सिलिंडर में आग लग गई। मामले की जानकारी होते ही बबलू के परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सिलिंडर के आसपास रखे सामान ने भी आग पकड़ ली। मौके पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मिट्टी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। किसी ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.