गोड्डा, मार्च 19 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोड़वा गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान मरंगमय हेम्ब्रम के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मरंगमय हेम्ब्रम मंगलवार की शाम अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक चूल्हे से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने या खुद को बचाने का मौका तक नहीं मिला। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए गोड्डा सदर...