हरदोई, जून 26 -- कछौना। कछौना क्षेत्र के पहावां गांव में खाना बनाते समय गैस से निकली चिंगारी से एक मकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गांव निवासी बिहारी लाल ने बताया कि गुरुवार देर शाम उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस जलाते समय अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग की लपटें कमरे तक पहुंच गईं। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक घर में रखा नकदी और गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल अंशिका पटेल मौके पर पहुंचीं और नुकसान का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...