रामपुर, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के नगर पंचायत नरपतनगर के वार्ड नंबर पांच निवासी नूरुद्दीन का घर तिरपाल और पन्नी की छत से बना हुआ था। रात करीब सात बजे नूरुद्दीन की पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। जिसमें महिला समेत दो बच्चे घर के अंदर फंस गए। चीख पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए पीछे का दरवाजा तोड़ा और किसी तरह महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से परिवार ने लाखों का नुकसान बताया है। मजदूरों को देने के लिए रखे 12 हजार रुपये नकद भी जल गए। यह भी पढ़ें- खाना बनाते वक्त सिलेंडर फटा, आग से 5 घर जले, लाखों की क्षति गनीमत रही कि पड़ोसियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। यह भी पढ़ें- झोपड़ियों में भीषण आग, चार लाख का सामान राख
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.