गोंडा, अप्रैल 3 -- खरगूपुर (गोंडा), संवाददाता। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी चिंगारी ने गुरुवार की देर रात एक कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में कंटेनर के अंदर रखी बीएसएनएल की केबल और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। ठेकेदार के अनुसार इस घटना में लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार देवरियाखाम गांव के राजाराम तिराहे के निकट सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा था। इस कंटेनर में बीएसएनएल की केबल बिछाने का काम करने वाले दो मजदूर रात को भोजन बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से तेज लपट निकली और देखते ही देखते कंटेनर के अंदर आग फैल गई। आग को भड़कते देख दोनों मजदूर तुरंत बाहर भाग निकले और अपनी जान बचाने में सफल रहे।आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ गया। कंटेनर से ...